दतिया नगर: पोर्टल पर एंट्री में लापरवाही करने वाली 6 एएनएम का सीएमएचओ ने वेतन रोका, दिए सख्त निर्देश
सीएमएचओ ऑफिस में शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई एनीमिया एनसीडी पीएचआई,पोर्टल एंट्री की प्रगति पर चर्चा के दौरान पता चला कि शहरी क्षेत्र की 9 एएनएम ने पोर्टल पर निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक एंट्री नहीं की है । 76% एंट्री होने पर नाराज सीएमएचओ डॉ. वी के वर्मा ने सीधे निर्देश देते हुए नवंबर महीने का वेतन रोक दिया और शत प्रतिशत एंट्री करने के निर्देश दिए.