टीकमगढ़: जसवंतनगर गांव में छत से गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया गया शव
जसवंतनगर गाव में छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।बताया गया कि व्यक्ति सेमरखेरा गाव का निवासी है और वह अपने बहनोई के घर जसवंतनगर गाव में था।बताया गया कि व्यक्ति का पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गया,जिससे उसकी मौत हो गई।जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।