टीकमगढ़: हवेली रोड स्थित राजेश्वरी मंदिर में परशुराम सेना ने कराई पेंटिंग प्रतियोगिता,`जल ही जीवन’ विषय पर बच्चों ने बनाए चित्र,अतिथियों ने बाँटे पुरस्कार
टीकमगढ़ शहर की हवेली रोड स्थित राजेश्वरी मंदिर आज शाम 6 बजे पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय परशुराम सेना संगठन की ओर से प्रतियोगिता में क़रीब 75 बच्चे शामिल हुए।प्रतियोगिता के समापन पर अथितियों ने बच्चों को पुरस्कार बाँटकर सम्मानित किया।