टीकमगढ़: ग्रामीण जल समूह प्रदाय योजना अंतर्गत ग्राम अनंतपुरा में किया जा रहा सीसी रोड रेस्टोरेशन कार्य,दिए गए निर्देश
जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट महाप्रबंधक लखन लाल तिवारी के साप्ताहिक बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुसार ग्राम अनंतपुरा में सीसी रोड रेस्टोरेशन कार्य किया जा रहा है। साथ ही ग्राम जुड़ावन में हर घर नल जल कनेक्शन का कार्य किया जा रहा है।एसक्यूसी के फील्ड इंजीनियर द्वारा उक्त ग्रामों में कार्य की गुणवत्ता की जांच के साथ साथ हर घर नल घर के अंदर/घर की सीमा में किए जाने के निर्देश दिये गये हैं।