कनवास: कनवास पुलिस ने NDPS एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपी को नागौर से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Apr 19, 2026 कोटा ग्रामीण थाना कनवास पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रकरण संख्या 42/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना सीमलिया में वांछित आरोपी पूनाराम भादू को नागौर से गिरफ्तार किया है। रविवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।