बड़गांव: उदयपुर में सिसारमा गांव को नगर निगम में शामिल करने का विरोध, 21 अप्रैल को होगा प्रदर्शन
उदयपुर, 19 अप्रैल 2025: उदयपुर नगर निगम के विस्तार में सिसारमा गांव को शामिल किए जाने के निर्णय के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। इसको लेकर ग्रामीणों ने 21 अप्रैल को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले भी इस मुद्दे पर 7 फरवरी 2025 को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं l