बड़गांव: उदयपुर कोर्ट परिसर में वकीलों ने किया धरना-प्रदर्शन, एडीजे परीक्षा 2025 में धांधली का लगाया आरोप
एडीजे परीक्षा 2025 में धांधली का आरोप, वकीलों का धरना प्रदर्शन। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जारी ADJ परीक्षा 2025 के परिणाम में केवल एक अभ्यर्थी को सफल घोषित किए जाने पर वकीलों ने विरोध जताया। शनिवार को उदयपुर कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर परिणाम में गंभीर धांधली और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया।