बड़गांव: महाराष्ट्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे उदयपुर राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने छत्रपति संभाजी नगर स्थित कनॉट प्लेस गार्डन में महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।