प्रतापगढ़: कैम्प कार्यालय सभागार में शिक्षक दिवस पर डीएम और सदर विधायक ने शिक्षकों को किया सम्मानित
प्रतापगढ़ कैम्प कार्यालय सभागार में शुक्रवार शाम 6 बजे शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम शिव सहाय अवस्थी व सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या ने शिक्षकों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव मजबूत करते हैं और विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाते हैं। विधायक ने भी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।