प्रतापगढ़: गडौरी खुर्द गांव में गिरा कच्चा मकान, संपूर्ण गृहस्थी दबकर हुई नष्ट
प्रतापगढ़ जनपद के गडौरी खुर्द गांव निवासी अशोक कुमार प्रजापति पुत्र रतीराम अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ निवास कर रहा था। इलाके में हो रही बारिश के चलते पीड़ित का कच्चा मकान शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से घर के अंदर कपड़े बिस्तर चारपाई बर्तन राशन सब कुछ दबाकर नष्ट हो गया। पीड़ित खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं