नारदीगंज/नारदीडीह: बुजुर्ग महिला की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने की सड़क जाम, घर मे लूटपाट करने का भी आरोप जांच में जुटी पुलिस।
नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीडीह गांव निवासी स्व. मुनि मिस्त्री की लगभग 60 बर्षीय पत्नी रजकुमारी देवी की संदिग्ध अवस्था में शव को मृतिका के ही घर मे शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने देखी। परिजनों एवँ पड़ोसियों ने बताया कि मृतिका के पति नहीं है और दो बेटे हैं जो की विदेश में रहते हैं और उनकी बहू दिल्ली गयी हुई थी। इसी दौरान घर मे अकेला पाकर अज्ञात बदमाशों ने घर मे घुसकर घर मे रखे कीमती एवं बहुमूल्य समान पर हांथ साफ कर लिया और गृह स्वामिनी की हाथ पैर तोड़ कर हत्या कर दी गई जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी और पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौप दी। वारदात से नाराज परिजनों एवँ ग्रामीणों ने नारदीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, आगजनी भी की। वहीं मौके थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनिया ढनढनिया भी पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। प्रशासन ने बताया कि मामले को लेकर अग्रतर अनुसंधान जारी है बहुत जल्द आरोपियों को दबोच कर सलाखो के पीछे डाला जायेगा।
Nawada, Nawada | Aug 15, 2026