Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
onlinerakeshk
Previous slide
Next slide
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद तस्वीरें आपके सामने है । Samrat Choudhary Sonu Sood
Nawada, Nawada
| Sep 22, 2026
MORE NEWS
जमुई में छेड़खानी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों में नंदन यादव और हरेराम का किया हाफ एनकाउंटर, दोनों गिरफ्तार, जमुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
Nawada, Nawada | Sep 22, 2026
आमजनों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी ने की जनसुनवाई। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान कुल 17 परिवाद प्राप्त हुए। जनसुनवाई में थाना-कौआकोल, ग्राम-बड़ी पाली निवासी ओम प्रकाश सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, थाना-काशीचक, ग्राम-बलेड़ निवासी असलम प्रवेज द्वारा बकाया राशि के भुगतान, थाना-हिसुआ, ग्राम-बगुली निवासी ऊषा देवी द्वारा भूमि विवाद तथा थाना-मुफस्सिल, ग्राम-भवानी बिगहा निवासी प्रदीप कुमार द्वारा नई जमाबंदी करने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी परिवादों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें तथा परिवादियों को उनके मामलों में की गई कार्रवाई से अवगत कराएं। इसी क्रम में अनुमंडल कार्यालय, नवादा में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें आमजनों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर श्री अमित अनुराग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्राप्त मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 21, 2026
बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही JDU के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने मौजूदा MLC और JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके मुकाबले दूसरे उम्मीदवार नवादा जिला के शिक्षा बिंद अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर नीरज कुमार भी लगातार पलटवार कर रहे हैं। नीरज कुमार इस सीट से लगातार तीन कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और चौथी बार मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। पार्टी के भीतर दोनों नेताओं के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिशों की भी चर्चा है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में करीब 88 हजार मतदाता हैं और इसमें पटना, नालंदा व नवादा की 26 विधानसभा सीटें शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अलग मतदाता सूची होती है, इसलिए यहां चुनावी गणित विधानसभा चुनाव से अलग रहता है। अब बड़ा सवाल यही है कि अनंत सिंह का समर्थन अनुज सिंह के पक्ष में कितना असर डालता है और JDU नेतृत्व इस अंदरूनी टकराव को किस तरह संभालता है। देखना दिलचस्प होगा। Ppn News Hub,Nawada Bihar
Nawada, Nawada | Sep 21, 2026
आगामी त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं मद्य निषेध को लेकर डीएम ने दिए निर्देश। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आज दिनांक 21 सितम्बर 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की बिंदुवार एवं विस्तृत समीक्षा की गई। मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान उत्पाद विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई एवं बरामदगी की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि उत्पाद विभाग द्वारा शराब की बरामदगी में वृद्धि हुई है, जबकि पुलिस विभाग की बरामदगी अपेक्षाकृत कम रही है। जिला पदाधिकारी ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शराब के अवैध कारोबार एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से देशी शराब के निर्माण स्थलों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, चौकीदारी परेड के माध्यम से चौकीदारों से स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं का संकलन, सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विनष्टीकरण की समीक्षा के क्रम में पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा जब्त शराब के लंबित मामलों की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने लंबित जब्त शराब के मामलों में नियमानुसार शीघ्र विनष्टीकरण की कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में शराबबंदी से संबंधित मामलों में जब्त वाहनों की नीलामी की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि दिनांक 10 सितम्बर 2026 को 42 वाहनों की नीलामी के संबंध में विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। वर्तमान में 539 वाहन नीलामी हेतु लंबित हैं, जबकि 239 वाहनों का मूल्यांकन लंबित है, जिन्हें मूल्यांकन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। जिला पदाधिकारी ने लंबित वाहनों के मूल्यांकन एवं नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीमावर्ती थानों की विधि-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सीमावर्ती थानों को विशेष सतर्कता एवं चौकसी बरतने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने असामाजिक एवं अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अन्य संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रजौली, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी यातायात, उत्पाद अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 21, 2026
जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी और डंडे देखें वीडियो । नवादा के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस। Bihar Police
Nawada, Nawada | Sep 21, 2026
Nawada Hisua
Nawada, Nawada | Sep 21, 2026
Nawada
Nawada, Nawada | Sep 21, 2026
Magahi king ka grand entry
Nawada, Nawada | Sep 20, 2026