विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु जिले में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर।
आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को सात निश्चय-03 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं तथा सुझावों के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विद्यार्थी हितकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थान के प्रधानाचार्य/प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न राजकीय एवं अंगीभूत शिक्षण संस्थानों तथा छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इनमें राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय नवादा, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान खनवां, केएलएस कॉलेज नवादा, आरएमडब्ल्यू कॉलेज नवादा, टीएस कॉलेज हिसुआ, एसएन सिन्हा कॉलेज वारिसलीगंज, विभिन्न राजकीय डिग्री कॉलेज, अल्पसंख्यक बालक छात्रावास रसूल नगर भदौनी, डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास, जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास शामिल हैं।
इन शिविरों में विद्यार्थियों से शैक्षणिक, छात्रावास एवं विद्यालय/महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को प्राप्त किया गया। साथ ही उपलब्ध शैक्षणिक एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सुविधाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया।
विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनके शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास स्तर पर ही आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 22, 2026