‘पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’ के तहत 25,000 लाभार्थियों को अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता का किया गया हस्तांतरण।
आज दिनांक 22.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी द्वारा ‘पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत 25,000 चयनित लाभार्थियों के बैंक खातों में अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त, नवादा श्री शंभु शरण पांडेय की उपस्थिति में किया गया।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, नवादा द्वारा बताया गया कि ‘पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत नवादा जिले में कुल 498 लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही अतिरिक्त वित्तीय सहायता का लाभ प्राप्त होगा। योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने से लाभुकों को बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता, नवादा एवं रजौली, विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा लाभुक उपस्थित थे।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 22, 2026