लखीसराय: नया बाजार मुख्य मार्ग पर एबीवीपी छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका
लखीसराय। यूजी सेमेस्टर-1 के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाए जाने से छात्र-छात्राओं में भारी नाराजगी है। इस त्रुटि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की लखीसराय इकाई के नेतृत्व में छात्रों ने नया बाजार मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर 12:45 पर प्रदर्शन किया।