झांसी: छोटे बच्चों ने बुजुर्ग महिला से गहने ठगे, इलाईट चौराहे पर नकली नोटों की गड्डी थमाकर हुए फरार, महिला थाने पहुंची रो-रोकर
Jhansi, Jhansi | Aug 19, 2025 शहर में टप्पेबाजी का एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार बदमाशों ने छोटे-छोटे बच्चों को इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया। घटना इलाइट चौराहे की है, मंगलवार को बच्चों ने बुजुर्ग महिला को झांसा देकर उसके गहने उतरवा लिए और नकली नोटों की गड्डी थमाकर फरार हो गए।