झांसी: सिरसा के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा झांसी मेडिकल कॉलेज
Jhansi, Jhansi | Aug 19, 2025 पूंछा थाना क्षेत्र के ग्राम तिगरकला निवासी 34 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र कालका प्रसाद, जो देवरिया में पानीपूरी बेचते थे, रविवार को अपनी पत्नी से विवाद के बाद घर से चले गए थे। दोपहर में उनके चचेरे भाई को किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि उनका भाई सिरसा के पास ट्रेन से कट गया है।सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।