झांसी: बीएसए के निरीक्षण में जनपद के 48 परिषदीय विद्यालय बंद मिले, अनुपस्थित शिक्षकों और स्टाफ का रोका गया वेतन
Jhansi, Jhansi | Aug 19, 2025 जिले में परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान 48 स्कूल बंद पाए गए। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विपुल शिवसागर ने अनुपस्थित शिक्षकों और स्टाफ का वेतन रोक दिया है। साथ ही, सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब मांगा गया है। सबसे ज्यादा 10 स्कूल बबीना ब्लॉक में बंद मिले।