झांसी: झांसी के पारीछा रेलवे स्टेशन के पास फिजिक्स टीचर का शव दो हिस्सों में मिला, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Jhansi, Jhansi | Aug 19, 2025 झांसी की पारीछा रेलवे स्टेशन के पास फिजिक्स टीचर की दो हिस्से में कटी लाश मिली है। वह पास के ही इंटर कॉलेज में पढ़ाते थे। मृतक के चाचा ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया- इससे पहले वह बांदा में पढ़ाया करता था, लेकिन वहां एक बच्चे को थप्पड़ मार देने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। वह झांसी में बीते डेढ़ महीने से नौकरी कर रहा था।