झांसी: ग्राम चमरौआ में जन्माष्टमी के दिन हुए सड़क हादसे में घायल महिला की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Aug 19, 2025 झाँसी में जन्माष्टमी के दिन हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बबीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चमरौआ में एक बाइक सवार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में घायल हुए मां-बेटे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।