भाजपा में नई जिम्मेदारियां मिलने पर नेताओं को बधाई
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलने पर जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता गोपेश्वर त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा, रामानन्द उर्फ नन्हे भैया को क्षेत्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा, डॉ. रोली सिंह को प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा, श्याम बिहारी गौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सुखराम गोंड़ को प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा डॉ. बलराम को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर कहा गया कि नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नेताओं के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Basti, Basti | Oct 1, 2026