पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर चाकू एवं चूड़ा से जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को दल्ली राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 1 नवंबर 2026 की है, जब पुनीत यादव अपने साथी मोहन नायक एवं ऋषि यदु के साथ जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान शिव मंदिर चौक के पास विवाद के बाद आरोपी बृजभान सोनवानी उर्फ बिरझु साहू (36) ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर जगदलपुर में छिप गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना पर तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू एवं चूड़ा भी जब्त किया गया। 28 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेज दिया गया।
#criminal #crime #fight #viralreels #trending
Dondi Luhara, Balod | Nov 28, 2026