म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा मंडला में महर्षि अरविंद जयंती पर व्याख्यानमाला आयोजित
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संवाद योजना के अंतर्गत महर्षि अरविंद जी की जयंती पर जिला स्तरीय व्याख्यानमाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य स्वामी नित्यानंद जी महाराज रहे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने की। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. हीरानंद चंद्रवंशी, राज्य सलाहकार श्री शिवनारायण पटेल, जनपद अध्यक्ष श्री सोनू भलावी, संभाग समन्वयक श्री रवि प्रसाद बर्मन एवं जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन उपस्थित रहे। स्वामी नित्यानंद जी ने कहा कि महर्षि अरविंद भक्ति योग और ज्ञान योग के प्रेरणास्त्रोत थे। ऐसे महापुरुष हजारों वर्षों में जन्म लेते हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री कछवाहा एवं डॉ. चन्द्रवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष नामदेव एवं आभार श्री नेमलाल धुर्वे ने किया। इसमें सभी विकासखंड समन्वयक, नवांकुर सखियाँ एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh