अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 86 आवेदनकर्ताओं की समस्याएं
समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
जिला योजना भवन में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे ने आम जनता की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 86 आवेदन पत्र प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई में आए सभी 86 आवेदनों पर ध्यान देते हुए अपर कलेक्टर श्री घोरमारे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए कि प्राप्त सभी आवेदन पत्रों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता से किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इस जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, तहसीलदार श्री हीरालाल तिवारी और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
General Administration Department, MP