शिवहर: जिले की दो पंचायतों में एसपी ने लगाया जनता दरबार, कहा- अपराधी का कोई जात नहीं होता, हर गतिविधि पर है पुलिस की नज़र
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा रविवार शाम 07 बजे बताया कि पिपराही के बेलवा व पुरनहिया के दोस्तिया में जनता दरबार का आयोजन कर 12 मामला का निपटारा किया गया है. वही आम जनता से एसपी ने कहा कि अपराधी का कोई जात नही होता है. अपराधी को सहयोग नही करना है. समाज मे शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आम जनता का सहयोग पुलिस को मिलना चाहिए. पुलिस भी आपको हर संभव मदद करेगी।