शिवहर: उच्च न्यायालय पटना के निर्देश पर जिले के पांच प्रखंडों में दिव्यांगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे
अपर निबंधक किशोर न्याय सचिवालय उच्च न्यायालय पटना के निर्देश पर डीएम कार्यालय से जिले के पांचो प्रखंड में विशेष दिव्यांग स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन को लेकर तारीख की घोषणा कर दी है. DM विवेक रंजन मैत्रेय शनिवार देर रात 10 बजे आदेश जारी कर बताया कि पिपराही में 5 मई, पुरनहिया में 8 मई, डुमरी में 10 मई, तरियानी में 13 मई और शिवहर में 15 मई को शिविर लगेगा।