शिवहर: रामपुर केशो में आग लगने से चार घर राख हो गए, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हुई
प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी पिंटू कुमार रविवार दोपहर 02 बजे बताया है कि श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रामपुर केशो गांव में भीषण अगलगी की घटना हुई है. अगलगी की घटना चार घर जलकर राख हो गई है. जहां दो लाख रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग के दो वाहन पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया है. आग कैसे लगी है इसकी जांच की जा रही है।