सुनेल: कादरनगर में पेयजल टंकी में पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू
Sunel, Jhalawar | Mar 19, 2024 कादर नगर गांव में मंगलवार को पेयजल की टंकी में पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू करवा दिया गया है।गांव में ट्यूबवेल में पानी खत्म होने के कारण पेयजल की टंकी में पानी भरना बंद हो गया है। जिससे ग्रामीण पर पेयजल संकट छा गया है। इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित करने के बाद गागरिन पेयजल परियोजना के अधिकारी हरकत में आए।टंकी से पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू करवा दिया है।