दमयंती नगर: मारुताल बायपास पर कमल सिंह राजपूत की हत्या के आरोपियों को जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया
दमोह बीते 9 मार्च को अज्ञात आरोपियों के द्वारा मारुताल बायपास मार्ग के पास मारुताल निवासी कमल सिंह राजपूत की लाठी डंडों से मारकर हत्या कर दी गई थी। जिनके आरोपियों को गिरफ्तार करने में जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार को सफलता प्राप्त हुई है। वहीं आज गुरुवार शाम 6 बजे ASP संदीप मिश्रा, CSP अभिषेक तिवारी ने मामले का खुलासा कर विस्तार से जानकारी दी।