Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
No video available

जहानाबाद: वर्षा के वजह से बढ़ सकती है ठंड । कृपया ठंड से बचाव करें।#december #jehanabad #bihar #winter

Jehanabad, Jehanabad | Dec 28, 2021

MORE NEWS

नियमित परेड का निरीक्षण, अनुशासन व शारीरिक दक्षता पर जोर
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में नियमित परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जवानों एवं पुलिस पदाधिकारियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट और ड्रिल का गहन आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, व्यावसायिक उत्कृष्टता तथा उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि नियमित परेड और प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ती है तथा किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सहायता मिलती है। साथ ही सभी जवानों को शारीरिक फिटनेस, समयपालन और बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

नियमित परेड का निरीक्षण, अनुशासन व शारीरिक दक्षता पर जोर जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में नियमित परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जवानों एवं पुलिस पदाधिकारियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट और ड्रिल का गहन आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, व्यावसायिक उत्कृष्टता तथा उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि नियमित परेड और प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ती है तथा किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सहायता मिलती है। साथ ही सभी जवानों को शारीरिक फिटनेस, समयपालन और बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 7, 2026

जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक बराबर गुफाओं से हर घर तिरंगा अभियान शुभारंभ।

जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक बराबर गुफाओं से हर घर तिरंगा अभियान शुभारंभ।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 7, 2026

जल संरक्षण व रोजगार सृजन पर जोर, वीबी-ग्राम-जी योजनाओं की समीक्षा
 जहानाबाद:
समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में वीबी-ग्राम-जी (VB-G-RAM-G) के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि वीबी-ग्राम-जी का लीन पीरियड 9 अगस्त तक प्रभावी है। उन्होंने निर्देश दिया कि 10 अगस्त से मानव दिवस (पर्सन डेज) के सृजन में तेजी लाते हुए सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें।
उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में जल संरक्षण एवं जल संसाधन विभाग से जुड़ी कम-से-कम दो योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में लगातार गिर रहे भू-जल स्तर पर चिंता जताते हुए सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को प्रखंडवार कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों के समन्वय से जिला स्तरीय समेकित कार्ययोजना बनाकर जलस्तर सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी बल दिया।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 8 अगस्त को त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों—मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों—के लिए वीबी-ग्राम-जी योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण, रोजगार सृजन और विभागों के बेहतर समन्वय से ही योजनाओं का अपेक्षित लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जल संरक्षण व रोजगार सृजन पर जोर, वीबी-ग्राम-जी योजनाओं की समीक्षा जहानाबाद: समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में वीबी-ग्राम-जी (VB-G-RAM-G) के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि वीबी-ग्राम-जी का लीन पीरियड 9 अगस्त तक प्रभावी है। उन्होंने निर्देश दिया कि 10 अगस्त से मानव दिवस (पर्सन डेज) के सृजन में तेजी लाते हुए सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में जल संरक्षण एवं जल संसाधन विभाग से जुड़ी कम-से-कम दो योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में लगातार गिर रहे भू-जल स्तर पर चिंता जताते हुए सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को प्रखंडवार कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों के समन्वय से जिला स्तरीय समेकित कार्ययोजना बनाकर जलस्तर सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी बल दिया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 8 अगस्त को त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों—मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों—के लिए वीबी-ग्राम-जी योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण, रोजगार सृजन और विभागों के बेहतर समन्वय से ही योजनाओं का अपेक्षित लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 6, 2026

राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
जहानाबाद। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला पदाधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम (एसएलएसपी) की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में 11 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों को निर्देश दिया गया कि राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के लिए चयनित सभी आवेदकों को 11 अगस्त की सुबह आठ बजे तक निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर कार्यक्रम की तिथि, समय एवं स्थल की सूचना समय रहते उपलब्ध कराने तथा आवागमन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में कहा गया कि चयनित सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभाग अद्यतन प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड करें। प्रत्येक मामले का विभागीय स्तर पर सत्यापन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने जिले के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम से जुड़े प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चयनित आवेदकों को समय पर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने, सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने तथा सहयोग पोर्टल पर अद्यतन प्रतिवेदन अपलोड करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सहयोग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का पारदर्शी, समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र आवेदक को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरल, सुगम और प्रभावी ढंग से मिल सके।

राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश जहानाबाद। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला पदाधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम (एसएलएसपी) की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में 11 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों को निर्देश दिया गया कि राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के लिए चयनित सभी आवेदकों को 11 अगस्त की सुबह आठ बजे तक निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर कार्यक्रम की तिथि, समय एवं स्थल की सूचना समय रहते उपलब्ध कराने तथा आवागमन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कहा गया कि चयनित सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभाग अद्यतन प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड करें। प्रत्येक मामले का विभागीय स्तर पर सत्यापन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने जिले के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम से जुड़े प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चयनित आवेदकों को समय पर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने, सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने तथा सहयोग पोर्टल पर अद्यतन प्रतिवेदन अपलोड करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और मुख्यमंत्री द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सहयोग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का पारदर्शी, समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र आवेदक को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरल, सुगम और प्रभावी ढंग से मिल सके।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 6, 2026

"हर घर तिरंगा" अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यापक भागीदारी के निर्देश
 जहानाबाद।
"हर घर तिरंगा" अभियान-2026 को सफल एवं व्यापक बनाने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों, राष्ट्रीय ध्वज वितरण, तिरंगा यात्रा, जनभागीदारी और विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि 09 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए जिले के प्रत्येक घर, पंचायत और सरकारी संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड द्वारा करीब चार हजार राष्ट्रीय ध्वजों की खरीद एवं वितरण किया जाएगा। ध्वजों का वितरण ग्राम पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, पैक्स एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा।
बैठक में जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए तिरंगों के व्यापक वितरण पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इससे अभियान को गति मिलने के साथ ही महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।
जिला पदाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर संपर्क अभियान चलाने, जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और तिरंगा वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका समूहों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनसीसी, एनएसएस, युवा संगठनों, खेल क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
जिले में 12 अगस्त को भव्य जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हॉस्पिटल मोड़ से गांधी मैदान तक जाएगी। इसमें प्रभारी मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार की उपस्थिति प्रस्तावित है। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रखंड स्तर पर भी बीडीओ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।
बैठक में "वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन, सेल्फी विद तिरंगा अभियान, तिरंगा रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाइक एवं साइकिल रैली सहित अन्य गतिविधियों के आयोजन पर चर्चा की गई।
15 अगस्त की संध्या को "हर घर तिरंगा" थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
सभी सरकारी कार्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक भवनों को तिरंगे के रंगों वाली रोशनी से सजाने तथा राष्ट्रीय पर्व के अनुरूप माहौल तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में अधिकारियों को पंचायतवार ध्वज वितरण योजना तैयार करने और प्रतिदिन अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि 09 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाएं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

"हर घर तिरंगा" अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यापक भागीदारी के निर्देश जहानाबाद। "हर घर तिरंगा" अभियान-2026 को सफल एवं व्यापक बनाने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों, राष्ट्रीय ध्वज वितरण, तिरंगा यात्रा, जनभागीदारी और विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि 09 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए जिले के प्रत्येक घर, पंचायत और सरकारी संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड द्वारा करीब चार हजार राष्ट्रीय ध्वजों की खरीद एवं वितरण किया जाएगा। ध्वजों का वितरण ग्राम पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, पैक्स एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए तिरंगों के व्यापक वितरण पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इससे अभियान को गति मिलने के साथ ही महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला पदाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर संपर्क अभियान चलाने, जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और तिरंगा वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका समूहों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनसीसी, एनएसएस, युवा संगठनों, खेल क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा जिले में 12 अगस्त को भव्य जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हॉस्पिटल मोड़ से गांधी मैदान तक जाएगी। इसमें प्रभारी मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार की उपस्थिति प्रस्तावित है। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रखंड स्तर पर भी बीडीओ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। बैठक में "वंदे मातरम्" का सामूहिक गायन, सेल्फी विद तिरंगा अभियान, तिरंगा रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाइक एवं साइकिल रैली सहित अन्य गतिविधियों के आयोजन पर चर्चा की गई। 15 अगस्त की संध्या को "हर घर तिरंगा" थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सभी सरकारी कार्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक भवनों को तिरंगे के रंगों वाली रोशनी से सजाने तथा राष्ट्रीय पर्व के अनुरूप माहौल तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में अधिकारियों को पंचायतवार ध्वज वितरण योजना तैयार करने और प्रतिदिन अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि 09 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 6, 2026

जहानाबाद: वर्षा के वजह से बढ़ सकती है ठंड । कृपया ठंड से बचाव करें।#december #jehanabad #bihar #winter - Jehanabad News