उज्जैन शहर: उज्जैन में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 5.39 लाख का पनीर, मावा और घी जब्त
उज्जैन में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रतिष्ठानों से भारी मात्रा में पनीर, मावा और घी जब्त किया है। विभाग की कार्रवाई में कुल करीब 5 लाख 39 हजार रुपये कीमत की खाद्य सामग्री पकड़ी गई है। खाद्य विभाग की टीम ने इंदौर रोड स्थित सांवरिया परिसर की पालीवाल डेयरी पर जांच के दौरान 33 किलो पनीर और 80 किलो मावा जब्त किया। पनीर की