Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
bashishthkumarpandey
Basti, Basti
| Aug 23, 2026
MORE NEWS
बस्ती: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, बाबा खाटू श्याम के भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़.. #tranding #trendingvideo #facebookpost #news #nonfollowers
Basti, Basti | Aug 23, 2026
*कासगंज में शिवभक्ति और पुलिस सेवा का संगम: SP ओपी सिंह ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, फल बांटकर लिया सुरक्षा का जायजा* *कासगंज, उत्तर प्रदेश 23 अगस्त 2026* श्रावण मास के अंतिम पडने पर सोमवार पर कासगंज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर *पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह* खुद सड़क पर उतरकर शिवभक्तों के सेवक बन गए। एसपी ने थाना सोरों क्षेत्र के प्रसिद्ध *लहरा गंगा घाट, कांवड़ यात्रा रूट और कछला बैरियर चौकी* का सघन निरीक्षण किया। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसपी कासगंज ने घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरीकेटिंग, खतरे के संकेतक, पर्याप्त पुलिस बल, फ्लड यूनिट, नाव और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ब्रीफ किया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करें। सुरक्षा के साथ-साथ सेवा की मिसाल पेश करते हुए *एसपी ओ0पी0 सिंह* ने कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया और अपने हाथों से फल वितरण कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। एसपी के इस मानवीय व्यवहार से कांवड़ियों के चेहरे खिल उठे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, चेंजिंग रूम और फूड सेफ्टी जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से अपील की कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए केवल निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। एसपी की इस सक्रियता से पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 23, 2026
*बारावफात को लेकर बस्ती में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, नायब तहसीलदार और सीओ सिटी की मौजूदगी में कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 23 अगस्त 2026* बारावफात (ईद-मिलाद-उन-नबी) के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाने के लिए बस्ती पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार शाम 4 बजे थाना कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक *नायब तहसीलदार सदर सुश्री आकांक्षा श्रीवास्तव* और *क्षेत्राधिकारी लाइन / सिटी कुलदीप सिंह यादव* के कुशल निर्देशन में हुई। इस दौरान *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद* और *प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय* की मौजूदगी में दोनों थाना क्षेत्रों के मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने सभी गणमान्य लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की थी। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए सभी को प्रशासन का सहयोग करना है। जुलूस निकालने के लिए पहले से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। जुलूस में आयोजक अपने वालंटियर तैनात करें, जो भीड़ को नियंत्रित करें। *पुलिस द्वारा जारी प्रमुख दिशा-निर्देश -* जुलूस में किसी दूसरे धर्म, संप्रदाय या जाति के खिलाफ कोई भाषण या तकरीर नहीं होगी। निर्धारित रूट से ही जुलूस निकलेगा, कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। जुलूस में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, नाच-गाना और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए। लाउडस्पीकर शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार ही बजेगा, बीमार और दिल के मरीजों का ख्याल रखा जाए। अधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कड़ी नजर रहेगी और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सभी ने त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने का संकल्प लिया। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 23, 2026
*बस्ती में रिश्तों का खूनी अंत: प्रेमी के प्यार में अंधी बेटी ने पिता को उतारा मौत के घाट, दुबौलिया पुलिस ने 24 घंटे में किया सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 23 अगस्त 2026* बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने ही जन्मदाता पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य हत्याकांड का पुलिस अधीक्षक *डॉ यशवीर सिंह* के निर्देशन में दुबौलिया पुलिस ने महज 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी बेटी और उसके प्रेमी को धर दबोचा है। दोनों की निशानदेही पर नहर से खून से सनी हंसिया, गमछा और 700 रुपये बरामद हुए हैं। मृतक के भाई काशी प्रसाद की तहरीर पर थाना दुबौलिया में मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 धारा 103(1), 238, 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त और सीओ कलवारी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी की टीम ने *लक्ष्मण पुत्र राजू निवासी बभरौली* और उसकी प्रेमिका *दुर्गा पुत्री स्व कृष्णा प्रसाद निवासी रमवापुर तिवारी थाना छावनी* को जैतापुर मोड़ रामजानकी मार्ग से दबोचा। दोनों नासिक भागने की तैयारी में थे। *प्रेमी जोड़े का खौफनाक कबूलनामा -* पकड़े गए लक्ष्मण ने पुलिस को बताया - 21 अगस्त को दोपहर हम दोनों बभरौली में नहर के पास खेत में मिल रहे थे। तभी दुर्गा के पिता कृष्णा प्रसाद अचानक आ गए। हमें एक साथ देखकर वे आग बबूला हो गए और मारने लगे। इसी दौरान गुस्से में हमने उन्हें जमीन पर पटक दिया। लक्ष्मण उसके सीने पर चढ़ गया। दोनों ने मिलकर हंसिया से गले और सीने पर ताबड़तोड़ वार किया, मूठ से सिर पर मारा और फिर उसी के गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मौत की तसल्ली होने के बाद लाश को नहर में फेंक दिया और हंसिया वहीं छिपा दी। पुलिस का कहना है कि यह पूरी वारदात अवैध प्रेम संबंध के विरोध के चलते हुई। बाप के प्यार से ज्यादा बेटी को प्रेमी का प्यार प्यारा लगा और उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, अरुण कुमार पांडेय, अजय कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल सचिन मिश्रा, संदीप सिंह, महिला कांस्टेबल निकिता और खुशबू सिंह शामिल रहीं। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 23, 2026
*जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में बस्ती में हुआ रसोइया सम्मान समारोह, कर्मठ रसोइयों को मिला बढ़ा मानदेय और कैशलेस चिकित्सा कार्ड* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 23 अगस्त 2026* राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में शनिवार को रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की *अध्यक्षता जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की* और मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने* मुख्य अतिथि महेश शुक्ल का बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बस्ती मंडल ने जिलाधिकारी का, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल का, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अमित मिश्रा ने बीएसए का तथा खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने किया। शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। स्वागत संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे केवल भोजन बनाने वाली नहीं बल्कि विद्यालय परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। समारोह में विभिन्न विकासखंडों से आई रसोइयों - सुभावती देवी, राधिका देवी, प्रमिला, सुनीता, बिंदु, फूला देवी, आरती देवी, विजयलक्ष्मी, दुर्गावती, कमलावती, चांदनी, पूर्ण शांति, बासमती, क्रांति, अंजू, पुष्पा देवी, मीना देवी, मोटेरा, रामचरित्र, रामकृपाल, गुड़िया, तारा, सीता पति, संगीता, खुशनुमा खातून, लालमति, नेहा, नीर सहित दर्जनों रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महेश शुक्ल ने कहा कि रसोइयों के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ेगा। विद्यालय की रसोई से बच्चों की थाली तक पहुंचने वाला हर निवाला बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ा है। बढ़े मानदेय और कैशलेस सुविधा से उनके आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण को बल मिलेगा। स्वस्थ शरीर ही बेहतर शिक्षा की नींव है और इसमें रसोइयों की भूमिका अतुलनीय है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अमित कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार यादव, मिथिलेश श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, वीरेंद्र शुक्ला, मोहम्मद आलम, बेगम खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक चौधरी, डॉ दिनेश पांडेय, गिरीश चंद्र पांडेय, हरिशंकर शुक्ला, अनिल पांडेय, अमित सोनी, सिद्धांत कुमार, रविशंकर मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 23, 2026
*जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया UP SSSC लोवर मेंस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, बोलीं - नकलविहीन और निष्पक्ष हो परीक्षा* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 23 अगस्त 2026* उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित *सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025) /08* की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने शहर के दो महत्वपूर्ण परीक्षा केंद्रों - *एएसएचएस एंड जीआरएस इंटर कॉलेज और एपीएन डिग्री कॉलेज* का निरीक्षण किया। यह परीक्षा PET-2025 के अंतर्गत लोवर डिवीजन के विभिन्न पदों के लिए मुख्य परीक्षा है, जिसमें हजारों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान *डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग देखी, जैसा कि फोटो में दिख रहा है। उन्होंने कैमरों की रिकॉर्डिंग, कार्यशीलता और निगरानी की व्यवस्था को परखा। इसके बाद कक्षाओं में प्रकाश, पंखे, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। *जिलाधिकारी* ने केंद्र व्यवस्थापकों को दो टूक कहा कि आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन हो। कोई भी अभ्यर्थी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या पर्ची लेकर अंदर न जा सके। प्रवेश द्वार पर तलाशी अनिवार्य हो और परीक्षा पूरी पारदर्शिता से हो। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 23, 2026
बस्ती: प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा, तो बेटी ने पिता को उतार दिया मौ*त के घाट, गमछे में बांधकर ऐसे छिपाया श*व.. #trendingvideo #fallowers #nonfollowers #viralpost #NewsUpdate
Basti, Basti | Aug 23, 2026
राजन इंटरनेशनल एकेडमी बस्ती में पीटीएम, शानदार परिणाम से अभिभावकों के चेहरे खिले..
Basti, Basti | Aug 22, 2026