*जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में बस्ती में हुआ रसोइया सम्मान समारोह, कर्मठ रसोइयों को मिला बढ़ा मानदेय और कैशलेस चिकित्सा कार्ड*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 23 अगस्त 2026*
राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में शनिवार को रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की *अध्यक्षता जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की* और मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने* मुख्य अतिथि महेश शुक्ल का बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बस्ती मंडल ने जिलाधिकारी का, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल का, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अमित मिश्रा ने बीएसए का तथा खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने किया। शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
स्वागत संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे केवल भोजन बनाने वाली नहीं बल्कि विद्यालय परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।
समारोह में विभिन्न विकासखंडों से आई रसोइयों - सुभावती देवी, राधिका देवी, प्रमिला, सुनीता, बिंदु, फूला देवी, आरती देवी, विजयलक्ष्मी, दुर्गावती, कमलावती, चांदनी, पूर्ण शांति, बासमती, क्रांति, अंजू, पुष्पा देवी, मीना देवी, मोटेरा, रामचरित्र, रामकृपाल, गुड़िया, तारा, सीता पति, संगीता, खुशनुमा खातून, लालमति, नेहा, नीर सहित दर्जनों रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि महेश शुक्ल ने कहा कि रसोइयों के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ेगा। विद्यालय की रसोई से बच्चों की थाली तक पहुंचने वाला हर निवाला बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ा है। बढ़े मानदेय और कैशलेस सुविधा से उनके आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण को बल मिलेगा। स्वस्थ शरीर ही बेहतर शिक्षा की नींव है और इसमें रसोइयों की भूमिका अतुलनीय है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अमित कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार यादव, मिथिलेश श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, वीरेंद्र शुक्ला, मोहम्मद आलम, बेगम खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक चौधरी, डॉ दिनेश पांडेय, गिरीश चंद्र पांडेय, हरिशंकर शुक्ला, अनिल पांडेय, अमित सोनी, सिद्धांत कुमार, रविशंकर मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश,
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 23, 2026