बरूराज मोतीपुर: झिगहा मठ पर चमकी बुखार से बचाव को लेकर अंचलाधिकारी ने किया लोगो को जागरूक।
मोतीपुर प्रखंड के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के झीगहा मठ पर अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में बढ़ते गर्मी के प्रकोप को देखते हुए चमकी बुखार से सतर्कता को लेकर महादलित टोला में जागरूकता अभियान शुरू किया गया। अंचल अधिकारी रुचि कुमारी ने बताई की चमकी बुखार से बचने के कई सारे उपाय हैं। बच्चों को धूप में ना घूमने दे।रात को खाना खाने बिना सोने ना दे। सुबह जल्दी जगाए।