टीकमगढ़ में शुक्रवार को युवा यादव महासभा के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने यादव जी की प्रेम कहानी नाम की फिल्म के टाइटल पर ऐतराज जताया और उसके रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम विज्ञापन तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर को दिया गया।