पिंड्रा: फूलपुर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ बाल अपचारी और एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी की फूलपुर पुलिस ने कठिरांव से एक बाल अपचारी और अंकित कुमार माली नामक युवक को हिरासत में लिया। उनके पास से पुलिस ने .315 बोर का तमंचा बरामद किया। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसे जौनपुर के रास्ते में तमंचा मिला था, जिसे बाल अपचारी को दे दिया। इस तमंचे से वह क्षेत्र में धाक जमाने की नीयत से अपने पास रखा था।