राणा माजरा गांव में मुस्लिम समाज के तब्लीगी इंतजमा जलसे कल से शुरू/इंतजाम पूरे:--सनौली ब्लॉक के यमुना नदी से सटे गांव राणा माजरा के यमुना रेतीली क्षेत्र में तीन दिवसीय विशाल तब्लीगी इज्तिमा 31 अक्टूबर 2026 (कल) से शुरू हो रहा है। इस तीन दिवसीय धार्मिक जलसे (31 अक्टूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर) को लेकर आयोजन समिति और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां एवं इंतजाम पूरी तरह मुकम्मल कर लिए गए हैं।
इस इज्तिमा के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए किए गए मुख्य इंतजाम निम्नलिखित हैं:
विशाल टेंट और बुनियादी ढांचा:-जलसा स्थल पर आने वाले लाखों अकीदतमंदों (श्रद्धालुओं) के रुकने के लिए बांस और तिरपाल से बड़े पैमाने पर अस्थाई पंडाल और बुनियादी ढांचे तैयार किए गए हैं। सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था:कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पानीपत पुलिस द्वारा पीसीआर, डयल 112 गाडी सहित सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।आखिरी दिन (2 नवंबर) देश में अमन-चैन, भाईचारे और इंसानियत के लिए सामूहिक विशेष दुआ (दुआ-ए-खास) मांगी जाएगी।