गांव बापौली स्थित कमला सदन में समाजसेवी विनोद रावल बिट्टू की पहल पर अर्पणा हॉस्पिटल, मधुबन (करनाल) के सहयोग से नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप में कुल 351 मरीजों की जाँच की गई। शिविर में डॉ. पूजा (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. नशाद (हृदय रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. संजीव कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। कैंप के दौरान 301 नेत्र रोगियों की जाँच की गई, जिनमें से 7 मरीजों को आँखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 30 हृदय रोग से संबंधित मरीजों तथा 20 हड्डी रोग एवं श्वष्टत्र से संबंधित मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद रावल बिट्टू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ
उपलब्ध करवाना और जरूरतमंदों की सहायता करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अर्पणा हॉस्पिटल की मेडिकल टीम का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी गाँव और आसपास के क्षेत्र में ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।