टीकमगढ़: जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर टीकमगढ़ पुलिस ने किया पैदल भ्रमण, गुंडा-निगरानी बदमाशों की जांच की
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में पैदल भ्रमण किया गया और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। पुलिस ने 47 गुंडा 22 निगरानी बदमाश,7 पूर्व में चोरी के अपराधों में पकड़े गए चोर, जेल से रिहा हुए पूर्व अपराधियों को चेक किया गया और कार्यवाही की गई।