टीकमगढ़: नशा मुक्ति के लिए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने टीकमगढ़ जिलेवासियों से की अपील, नशे से दूर रहने की सलाह दी
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा सोमवार शाम करीब 5 बजे एक वीडियो जारी किया गया। वीडियो में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई ने नशा मुक्ति हेतु जिले वासियों से अपील की है। उन्होंने वीडियो में नशा न करने की बात कही है। उन्होंने कहां की 90% व्यक्ति नशे की हालत में ही अपराध करता है।