टीकमगढ़: केंद्रीय मंत्री ने ग्राम हरपुरा और बन्ने बुजुर्ग में सांसद उत्सव भवन का लोकार्पण किया, नशामुक्ति की शपथ दिलाई
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री एवं टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार ने ग्राम हरपुरा और बन्ने बुजुर्ग में सांसद उत्सव भवन का लोकार्पण किया ।उन्होंने उत्सव भवन का गांव के बुजुर्ग के हाथों से विधि विधान से पूजन कर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम बैरबार में उपस्थित ग्रामीणजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।