टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में टीएल बैठक का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर अवधेश शर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों का सत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायत में सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत रूपरेखा बनाकर संपूर्ण व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।