टीकमगढ़: पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा टीकमगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के थाना चौकी प्रभारी की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में लंबित अपराधों की समीक्षा कर निराकरण करने, लंबित चालान की समीक्षा कर अधिक से अधिक चालान निराकरण करने सहित अन्य कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक ने थाना/चौकी प्रभारी के साथ समीक्षा की।