आरोन: मुंडरा गांव में गहरे कुएं में गिरा हिरण का बच्चा, जन सेवा टीम के लोगों ने निकालकर वन विभाग आरोन के किया सुपुर्द
आरोन तहसील के मुंडरा गांव में एक हिरण का बच्चा गहरे कुएं में गिर गया। जिसकी सूचना आरोन नगर की जन सेवा टीम के लोगों को मिली। 5 जून को दोपहर में मुंडरा गांव पहुंचे। जनसेवा टीम के लोगों ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर हिरण के बच्चे का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग कार्यालय आरोन में वन परिक्षेत्र अधिकारी सुधीर शर्मा को हिरण का बच्चा सौंप दिया।