महसी: सिपहिया प्यूली से मारपीट के मामले में एक आरोपी को हरदी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय।
हरदी थाने की पुलिस ने शनिवार दोपहर मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि वीरेंद्र कुमार पुत्र नौरंगीलाल को उप निरीक्षक सुरपति त्रिपाठी, कांस्टेबल गोपाल कनौजिया, रविंद्र कुमार ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।