महसी: बगरा पुरवा से शराब के कारोबारी को हरदी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
हरदी थाने की पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सरोज ने बताया कि सेवक लाल पुत्र जलबलहे निवासी बगरा पुरवा दाखिला परसोहना को उप निरीक्षक सुरपति त्रिपाठी, कांस्टेबल गोपाल कनौजिया, रविंद्र कुमार ने गिरफ्तार किया। कारोबारी को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।