महसी: बहराइच सीतापुर जनपदीय सीमा क्षेत्र में पुलिस हुई हाई अलर्ट, संदिग्ध वाहन एवं लोगो की गहनता से की जा रही जांच।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच सीतापुर जनपदीय सीमा क्षेत्र में पुलिस की गस्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस हाई अलर्ट मूड में है। आने जाने वाले संदिग्ध वाहन एवं लोगों की गहनता से पुलिस जांच एवं पूछताछ कर रही। दरअसल बहराइच में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तरह-तरह के हथकंडे अपना रही। गैर जनपदीय अपराधी पर पुलिस नजर रख रही है।