महसी: रमपुरवा के पास स्टेरिंग फेल होने से पलटा ट्रैक्टर, उड़े परखच्चे, बाल बाल बचा चालक।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा के पास स्टेरिंग फेल होने के कारण एक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। किसी तरह ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। खबर है की बौंडी थाना क्षेत्र के सरसठ बेटौरा गांव निवासी उदयभान गन्ने की बुवाई के लिए हाल लेने महसी गया हुआ था। लौटते वक्त स्टेरिंग फेल हो गई और ट्रैक्टर खाई में पलट गया।