महसी: मुसेपट्टी निवासी युवक ने पत्नी और साले पर लाठी डंडे से मारने पीटने का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर, कार्यवाही की मांग।
मूसेपट्टी गांव निवासी जुगराज ने बौंडी थाने की पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है। कि वह अपने मेडिकल पर बैठा हुआ था। तभी पत्नी के साथ साले जितेंद्र बहादुर पहुंचे और गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिससे चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल राष्ट्र का निवासी है। 2010 में उसकी शादी माधवपुर निवासी एक लड़की से हुई थी।