महसी: सोहरवा के पास NH जाम कर छात्रों ने किया प्रदर्शन, मोटी रकम वसूल कर फर्जी डिग्री पकड़ाने का आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरवा गांव के पास नंदा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कालेज का संचालन होता है। यहां बीएससी नर्सिंग, डी फार्मा, जीएनएम समेत अन्य मेडिकल की पढ़ाई होती है। जिसमें सैकड़ों छात्र और छात्राएं कोर्स कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर नानपारा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग को जमकर छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए विद्यालय प्रशासन पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।